मोतिहारी के विकास व अधिकारों के लिए संघर्ष निरंतर रहेगा जारी: दिव्यांशु

मोतिहारी के विकास व अधिकारों के लिए संघर्ष निरंतर रहेगा जारी: दिव्यांशु
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े दिव्यांशु भारद्वाज ने हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है, परंतु जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है। दिव्यांशु भारद्वाज ने चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं मोतिहारी की सम्मानित जनता का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरा 24 घंटे का काम केवल और केवल राजनीति है। राजनीति ही किया हूं और राजनीति ही करूंगा। जनता ने मुझे जो स्नेह दिया है, उसके लिए मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। आने वाले समय में मोतिहारी के लोगों की आवाज को और बुलंद करूंगा। मेरे उठाए गए प्रमुख जन मुद्दे
चुनाव में मैं और मेरी  टीम ने जोरदार तरीके से उठाया, उनमें मोतिहारी में आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना हो। सेंट्रल स्कूल एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग है।
नेहरू स्टेडियम का विकास हो।राशन प्रणाली में पारदर्शिता एवं चोरी खत्म करने की पहल है। ब्लॉक एवं अनुमंडल स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
मोतिहारी के युवाओं के लिए रोजगार सृजन हो। महिलाओं एवं बच्चों के लिए मनोरंजन व सुरक्षित गतिविधि केंद्र बने। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम हो। अपराध और अपराधियों पर कठोर नियंत्रण हो।


शहर से पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था बने। बंद पड़ी चीनी मिल उद्योग के पुनर्जीवन की मांग भी है। दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि इन मुद्दों पर प्रभावी रूप से कार्य करें। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि यदि 1 वर्ष के भीतर इन प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्य नहीं होता है, तो हम जनता के साथ मिलकर बड़े आंदोलन और संघर्ष की राह अपनाएंगे। मोतिहारी की जनता की आवाज को हर मंच तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, सहयोगियों एवं मोतिहारी के सभी मतदाता मालिकों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि मोतिहारी के विकास व अधिकारों के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page