सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने फिल्म अभिनेता धमेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने फिल्म अभिनेता धमेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp


बनकटवा।चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र साहब के निधन पर कुछ यूं अंदाज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने पीपल के पत्ते पर बेहद सूक्ष्म नक्काशी करते हुए धर्मेंद्र की यादगार छवि उकेरी और उस पर “हमसे ना टकराना” तथा “अलविदा ही-मैन धरम पाजी” लिखकर अपनी कला के माध्यम से अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र साहब भारतीय फिल्म उद्योग के ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी, व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से करोड़ों दिलों में जगह बनाई। उनकी याद में बनाई गई यह कलाकृति कलाकार की ओर से एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page