नगर पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतराष्ट्रीय गैंग के साइबर ठग
-बेलीसराय मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर करते थे ठगी
मोतिहारी। शहर के बेलीसराय मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रहे ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के मोबाइल के अवलोकन के बाद पता चला है कि उनके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी लोगों से भी साट् गाँठ के सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे अनुसंधान कर रही है।
गिरफ्तार युवकों में डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमाआपुर गांव का पंकज कुमार गुप्ता एवं संग्रामपुर के श्यामपुर बरवा निवासी राजू कुमार कुशवाहा शामिल है। इस संबंध में डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार युवकों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिसके जांच के बाद यह बात सामने आई है कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ पाकिस्तानी नंबर शामिल है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उक्त दोनों का संबंध पाकिस्तान के बदमाशों से भी है पुलिस इस मामले में गहन अनुसंधान कर रही है।
छापेमारी टीम में डीएसपी के आलावे नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , अपर थाना अध्यक्ष नगर केवि हनमत ,एसआई संतोष कुमार , सतीश कुमार, भीम यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

