भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप
Facebook WhatsApp

जैसलमेर। देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्थान के जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी दीपोत्सव मनाया।देश की सुरक्षा में मुस्तैद जवानों ने ड्यूटी के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हुए सरहद पर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

सीमा चौकियों पर तैनात जवानों ने घर से दूर रहते हुए अपने साथियों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान जवानों ने रंगोली सजाई और दीपक व मोमबत्तियां जलाकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। विभिन्न राज्यों से आए जवानों ने एक परिवार की तरह मिलकर त्योहार मनाया।बीएसएफ को मिनी भारत के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश के अलग-अलग प्रांतों और संस्कृतियों से जुड़े जवान एक साथ रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

जवान विभिन्न त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों को मिलकर मनाते हुए आपसी एकता और सांस्कृतिक विविधता की मिसाल पेश करते हैं। अपनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने वाले इन सीमा प्रहरियों ने दीपावली पर भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। सरहद पर जवानों का यह उत्साह और समर्पण देशवासियों में उनके प्रति सम्मान और गर्व का भाव पैदा करता है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page