डीएम और एसपी के निर्देश पर स्कूलों-कॉलेजों के बाहर पान-गुमटी दुकानों की सघन जांच, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों पर सख्त रोक

डीएम और एसपी के निर्देश पर स्कूलों-कॉलेजों के बाहर पान-गुमटी दुकानों की सघन जांच, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों पर सख्त रोक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले के युवाओं और छात्र-छात्राओं को सूखे नशे (ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों) की खतरनाक गिरफ्त में आने से बचाने तथा इसके अवैध कारोबार पर पूरी तरह प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कडा कदम उठाया है।

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के आसपास विशेष जागरूकता एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान  स्कूल और कॉलेजों के ठीक बाहर या आसपास संचालित होने वाली पान-गुमटी और छोटी दुकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।दुकानदारों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी गई है कि वे अपनी दुकानों पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, सिगरेट, गुटखा या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री छात्र-छात्राओं को न करें।

यदि कोई दुकानदार ऐसा करते हुए पाये गये, तो उसके खिलाफ सीधा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कडा है कि बच्चों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सूबे में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले, तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page