जिला परिषद के जमीन से हटेगी अतिक्रमण,वसूले जायेगे किराया
-जिला परिषद की सामान्य बैठक में लिए गए कई निर्णय
मोतिहारी। जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में ममता राय, अध्यक्ष, जिला परिषद, की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो से कारण पृच्छा करने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारियो एवं विभागो के विरूद्ध कार्रवाई के लिए उनके मूल विभाग को सूचित करें।
श्रीमती राय ने कहा कि जिले के जिला परिषदीय अधिकांश जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे चिन्हित कर लिया गया है। शीध्र ही जिलाधिकारी के सहयोग से अतिक्रमण खाली कराने के लिए मुहिम चलाया जायेगा।जिला परिषदीय किरायेदार बकायदार के रूप में चिन्हित कर लिये गये है। जल्द ही वैसे किरायेदार के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए आवंटन को रद्द कर दिया जायेगा।
श्रीमती राय ने बताया कि उनके द्वारा जिले में सड़क, पुलिया, यात्री शेड, जल संरक्षण की योजनाएं, सिंचाई नाला, कब्रिस्तान एवं विद्यालयो की चाहरदिवारी एवं विद्यालयो में पुस्तकालयों की स्थापना तथा कई प्रमुख स्थलो पर आरओ अधिष्ठापन जैसे अनेको कार्य किये गये है! इसके साथ 07 डाकबंगलो का जीर्णोद्धार एवं नये तरीके से निर्माण किया जा रहा है, जो बिहार में एक रोल मॉडल साबित होगा।
ज़िलावासियों को सौगात के रूप में जिला परिषदीय डाक बंगलो का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कर अतिथिगृह के रूप में संचालन कराने का निर्णय लिया गया। श्रीमती राय के द्वारा जिला परिषद् की जमीन पर पूर्व से संचालित जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय भवन को अवैध रूप से कब्जा किए जान की जानकारी सार्वजनिक की गई।

जिसे एक सप्ताह के अन्दर ही खाली कराने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही पशुपालन, बिजली, समेकित बाल विकास परियोजना एवं आयुष्यमान योजना एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर एन्टी रैबीज वैक्सीन को जनता के जरूरत के अनुरूप उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री, विधायक प्रमोद कुमार द्वारा कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयो मे रंग-रोगन एवं शौचालय निर्माण आदि की योजनाओ को गुणवतापूर्ण कराने तथा समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सेविका सहायिक के दरवाजे पर चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रो को वहां से हटाकर तुरन्त सरकारी भवनो में स्थानान्तरित कराने का निदेश दिया।
वही नल-जल योजना को धरातल पर उतारने तथा जरूरतमंद आम नागरिको को प्रधानमंत्री आवास याजना मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया। बैठक में उपस्थित विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने जिले में स्मार्ट सेटेलाईट सिटी की स्थापना करने का सदन से अनुरोध किया।
बैठक में उपाध्यक्ष, जिला परिषद् गीता देवी, विद्यायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जिला परिषद्, ईश्वरचन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष, लोक कार्य समिति, जिला परिषद्, दिलीप कुमार, अध्यक्ष सामाजिक न्याय समिति, आभा कुमारी, सदस्य, जिला परिषद् नवी हसन, पुजा सिंह, नसीमा खातुन, नजमा खातुन, तेजनारायण प्रसाद, अहमद हुसैन, उमरावती देवी, रूबी देवी, मनोज मुखिया, पंकज द्विवेदी, सुनैना देवी, माला गिरी, सुमन वर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, कृष्णा दास, श्रीमति रिंकी कुमारी, मनोज कुमार सहनी, अनिता देवी, संतोष सिंह, आकाश गुप्ता, सहनाज बेगम, सोनाला साह, लालबाबू यादव, शहजहां खातुन, दिलीप सर्राफ, आभा देवी, नसीम अख्तर, राकेश पासवान, श्रीमती किरण कुशवाहा, अकबरी खातुन, परमानन्द पटेल, प्रमुख बंजरिया, अनिल कुमार यादव, प्रमुख पकड़ीदयाल, विभा देवी, डॉ. प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द, जिला अभियंता, सहायक अभियंता, जिला परिषद, निदेशक डी.आर.डी.ए. जिला प्रोग्राम मैनेजर, सदर अस्पताल प्रबंधक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, साक्षरता योजना एवं लेखा स्थापना, मध्याह्न भोजन सर्व शिक्षा अभियान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, श्रमाधीक्षक, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई, विद्युत रक्सौल, विद्युत चकिया, विद्युत मोतिहारी, कार्यपाल अभियंता पथ निर्माण ढ़ाका, पी.एच.ई.डी., आर.डब्लू.डी., मोतिहारी, चकिया, अरेराज, ढ़ाका, पकड़ीदयाल, रक्सौल, उत्पाद अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता समेत एलईएओ- 1 एवं 2 सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे

