शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
सुगौली। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी कर 86 लीटर अवैध शराब के साथ तीन शराब कारोबारी और लूटकांड के कारोबारी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया और 6 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक युवक जिसकी पहचान मोतिहारी जानपुल चैक वार्ड 4 निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम मेहवा में दबिश देते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में जब्त शराब के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शराब कांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में बेलइठ निवासी गोवर्धन यादव और पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना का बैराठपुर निवासी मुनूर सहनी है।इसके साथ ही लूट के दर्ज एक मामले में पुलिस ने मेहवा निवासी व्यास सहनी को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलता रहेगा।

