दुकान के आड़ में साइबर ठगी का मामला उजागर, दो गिरफ्तार
रक्सौल। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की गांव खिरलिचिया के मो. सलमान मो. नाजिर सा.खिडलीचिंया थाना रक्सौल, कौडिहार चौक पर स्थित एम.डी. सलमान स्टील फर्नीचर दुकान में दुकान कि आड़ में साइवर फ्रॉड का काम करते है।
प्राप्त सूचना के आलोक में एक टीम गठन किया गया। उक्त टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, एसआई राकेश कुमार, विकास कुमार पासवान, जितेन्द्र कुमार आदि ने गठित टीम के द्वारा कौडिहार चौक पर स्थित एम.डी. सलमान स्टील फर्नीचर दुकान पर विधिवत छापामारी की गई।
छापेमारी में एक एच.पी. कम्पनी का लैपटॉप एंव दो एण्ड्राइड फोन एवं एक यू.को. बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया, जिससें 1 मो. सलमान उम्र 19 वर्ष पे. मो. नाजिर सा.खिलिचिंया थाना रक्सौल जिला पूर्वी चम्पारण 2. सरफराज पे.मो. मुबारक मिया सा. जौकटिया थाना मंझौलिया जिला पश्चिमी चम्पारण के द्वारा साइवर फ्रॉड का काम किया जाता था।
जिसे जप्ती सूची बनाकर जप्त किया। तत्पश्चात उक्त दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफतार किया गया। इस संबंध रक्सौल थाना कांड सं0- 502/26 दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई किया जा रहा है। इस दौरान एक एच.पी. कम्पनी का लैपटॉप, दो एण्ड्राइड फोन,
एक यू.को.बैंक का एटीएम कार्ड, एक पेन ड्राइव आदि बरामद किया गया।

