पताही में गैस गोदाम से बड़ी मात्रा सिलेंडर की हुई चोरी

पताही में गैस गोदाम से बड़ी मात्रा सिलेंडर की हुई चोरी
Facebook WhatsApp

-सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

-चोरी की घटना का जल्द होगा पटाक्षेपः डीएसपी

पताही।थाना क्षेत्र के जिहुली पंचायत स्थित पासवान गैस एजेंसी के गैस गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी  की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर गैस गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 133 घरेलू तथा 9 कमर्शियल गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। सुबह जब गोदाम संचालक पहुंचा तो पूरे गोदाम का सामान बिखरा  था और सिलेंडर गायब थे । जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि यह एक बड़ी आपराधिक वारदात है और मामले की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरों के भागने के संभावित रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जगह–जगह खंगाला जा रहा है।

ताकि किसी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की पहचान हो सके। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से रातभर की गतिविधियों का मिलान भी कर रही है।साथ ही थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि तुरंत कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं इस घटना से जिहुली पंचायत के लोग काफी चिंतित एवं भयभीत हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page