दीपावली से पूर्व विद्यालय में रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग

दीपावली से पूर्व विद्यालय में रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। दीपावली की छुट्टी से पूर्व पीएम श्री दमड़ी अशर्फी उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

वर्ग छह से बारहवीं तक के प्रतिभागियों को विभिन्न टीमों में बांटकर प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, संग्रामपुर की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता टीम की आलिया कुमारी, ऋतु, रजनी, चिंकी, भारती, प्रतिमा, अंजली, सपना एवं मीनाक्षी कुमारी को प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल पाण्डेय ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल पाण्डेय ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर विद्यालय में इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्वच्छता, साफ-सफाई और कलाकृतियों के प्रति बेहतर समझ विकसित होती है। साथ ही छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित होते हैं।

स्वच्छता और कलात्मक गतिविधियों को दैनिक जीवन में अपनाने की आदत भी विकसित होती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रोहन पाण्डेय, संतोष कुमार, अमरप्रकाश, प्रीति कुमारी, संदीप विश्वकर्मा, नीतीश कुमार, शालिनी सुमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page