दीपावली के अवसर पर  सभी सफाई कर्मियों को मिलेगी 1,000 की बोनस राशि

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। दीपावली के पावन अवसर पर नगर निगम मोतिहारी द्वारा अपने सभी सफाई कर्मियों एवं विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को प्रति कर्मी ₹1,000 (एक हजार रुपये) की बोनस राशि प्रदान की जा रही है। महापौर प्रीति कुमारी के विशेष निर्देश पर नगर आयुक्त आशीष कुमार द्वारा इस पहल को सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत सभी संबंधित कर्मियों के बैंक खातों में सीधे बोनस की राशि हस्तांतरित की जा रही है, ताकि वे अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास एवं खुशियों के साथ मना सकें।

महापौर  ने इस पहल के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। नगर निगम का मानना है कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में इन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महापौर ने सभी कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को दीपावली की  शुभकामनाएं दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page