बंजरिया में राष्ट्रीय उच्चपथ 28 पर रिफाइन लदे ट्रक में लगी भीषण आग

बंजरिया में राष्ट्रीय उच्चपथ 28 पर रिफाइन लदे ट्रक में लगी भीषण आग
Facebook WhatsApp

बंजरिया। थाना क्षेत्र के सिघिंया गुमटी आरओबी एनएच-28ए पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला।दरअसल सिंघिया गुमटी रेलवे ओवरब्रिज पर सिंघिया सागर गांव के समीप गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गयी। लिहाजा पूरे सड़क मार्ग और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर रिफाइन लदा था,जो नेपाल के जीतपुर से झारखंड के धनबाद जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार ट्रक में आग लगने के बाद चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी।ट्रक मे अचानक आग लगने के कारणो खुलासा नही हो पाया है,लेकिन ऐसी आशंका है,कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

मौके पर वाहन चालक बेतिया के बानू छापर निवासी के सुजीत कुमार ने बताया कि अचानक आग लगने के बाद उसने गाड़ी की रफ्तार धीमी कर किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनका एक हाथ आंशिक रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 और अग्निशामक विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक का अगला हिस्सा और पूरा केबिन जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

वही घटना के बाद एनएच-28ए पर घंटो तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। लिहाजा सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हालांकि स्थानीय बंजरिया थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगो की मदद से स्थिति को समान्य कर यातायात को सुचारू करा लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page