अक्टूबर महीने में 53 लोगो की बाइक हुई गायब,44 चोर गिरफ्तार
मोतिहारी। जिले भर में अक्टूबर के महीने में बाइक चोरी से जुड़े कुल 53 मामले सामने आए हैं। बताया गया है कि 44 घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि 9 मामलों में सनहा दर्ज किया गया है। अक्टूबर माह में बाइक चोरी और उससे जुड़े घटनाओं के मामले में पुलिस को अच्छी सफलता हाथ लगी है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर बाइक एवं अन्य वाहन बरामदगी की संख्या 55 है। वही 45 बाईक चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण करने को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसको लेकर पुलिस समय समय पर विशेष अभियान चलाती है जिससे बाइक चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होती है।

