रक्सौल की बेटी निशा ने बीडीएस की डिग्री हासिल कर शहर का मान बढ़ाया
– बधाई देने वालों का लगा तांता
रक्सौल। शहर के वार्ड नं. 1 स्थित शिव हनुमान मंदिर के समीप निवासी समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा एवं संजू मिश्रा की होनहार बेटी निशा कुमारी मिश्रा ने बीडीएस की डिग्री हासिल कर न केवल परिवार का बल्कि शहर का मान बढ़ाया है। निशा के बीडीएस की डिग्री हासिल करने पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रो में हर्ष की लहर है । वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि बचपन से मेधावी निशा का बीडीएस की डिग्री हासिल करना मिश्रा परिवार के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है । निशा
अपने एकेडमिक कैरियर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उसने दसवीं तक की पढ़ाई शहर का प्रमुख शिक्षण संस्थान डंकन एकेडमी से की एवं +2 की पढ़ाई चैन्नई से तथा कोटा (राजस्थान) एलेन इंस्टिट्यूट से मेडिकल की तैयारी की तथा वहां की सभी इंटरनल परीक्षाएं डिस्टिंकसन के साथ उत्तीर्ण हुई । तत्पश्चात निशा ने मध्यप्रदेश के मानसरोवर डेंटल कॉलेज से सभी सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीडीएस की डिग्री हासिल कर अपनी सफलता की गाथा लिखी ।
इसी महीने की तेरह तारीख संपन्न दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश सरकार में विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों निशा ने को बीडीएस की मानद डिग्री हासिल की है । निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता ओमप्रकाश मिश्रा , माता संजू मिश्रा एवं गुरूजनों को दिया है । अपनी बेटी के डॉक्टर बनने पर निशा के पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने हर्ष प्रकट करते हुए उसे आशीर्वाद देते हुए बताया कि निशा बेटी ने मेडिकल की कठिन परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर डॉक्टर बन हम सबको गौरवान्वित किया है।
मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त माल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के रजनीश प्रियदर्शी, पारस मणि मिश्रा, अभय कुमार मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा, लोकेश मिश्रा, योगिता कुमारी मिश्रा, बच्चा मिश्रा, रक्सौल स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार, वार्ड नं एक के वार्ड पार्षद ओम कुमार साह, नीतेश ठाकुर, रीतेश ठाकुर, प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

