संजू निषाद बने निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष

संजू निषाद बने निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सा डॉ.आशुतोष शरण की उपस्थिति में 33 निगम पार्षदों ने सर्वसम्मति से निगम पार्षद संजू निषाद को निगम पार्षद संघ का अध्यक्ष चुन लिया। संगठन की मजबूती, वार्ड की समस्याओं के निदान एवं अपने अधिकारों की रक्षा तथा निगम के जनउपयोगी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने के लिए निगम पार्षद संघ का गठन किया गया है। 33 निगम पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुना है। उप महापौर डॉ.लाल बाबू प्रसाद ने नए अध्यक्ष को बधाई दी है तथा हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया है। उप महापौर ने कहा कि बचे हुए लगभग 2 साल में नगर निगम को विकसित और पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है,जिसमें निगम पार्षद संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जानकारी उप महापौर ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page