दिव्यांग समाज के भावनाओं को आहत करने को लेकर फंसे भोजपुरी गायक 

दिव्यांग समाज के भावनाओं को आहत करने को लेकर फंसे भोजपुरी गायक 
Facebook WhatsApp

साइबर थाने में दर्ज मामले में गायक अवधेश प्रेमी आरोपित

मोतिहारी । भोजपुरी गायक अवधेश प्रेमी यादव के विरुद्ध साइबर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि उक्त गायक पर आरोप है  कि उनका एक रिलीज गीत से दिव्यांग समाज की भावना को ठेस पहुंचा है । जिसको लेकर बिहार दिव्यांग संघ के प्रदेश महासचिव कुंदन कुमार ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिलीज भोजपुरी गीत ‘ लंगड़ा भतार के भेज देम श्रीलंका सखी …  ‘ गीत के डायरेक्टर, नीरज सिंह, लेखक मंटू मनीष, कोरियोग्राफर साहिल राज और गायक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव निवासी अवधेश प्रेमी यादव को आरोपित किया है। कुंदन कुमार ने पुलिस को उक्त गाना के माध्यम से दिव्यांगों के मौलिक अधिकार के हनन की बात कहते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कहा है कि उक्त गीत से दिव्यांग समाज की भावनाएं आहत हुई है जो सामाजिक स्तर पर काफी निंदनीय और चिंताजनक भी है। गीत में अपमानजनक, व्यंगात्मक, भेदभावपूर्ण शब्द का उपयोग किया गया है। इस बाबत साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page