युवतियों के लिए एसएसबी ने शुरू किया 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण 

युवतियों के लिए एसएसबी ने शुरू किया 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण 
Facebook WhatsApp

रक्सौल।47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के समवाय मुख्यालय–सिकटा में सोमवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट  संजय रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रशिक्षण में हरिपुर (वाइब्रेंट विलेज) की 15 महिलाओं और युवतियों को शामिल किया गया था। यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान श्री रावत ने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी घरेलू स्तर पर स्वरोजगार शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।

उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा का माध्यम बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की।

उप कमांडेंट  दीपक कृष्ण, सहायक कमांडेंट  उत्तम कुमार घोष, सरिता एनजीओ के संचालक  शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षिका  कृति कुमारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि राजन चौरसिया, वार्ड सदस्य  सोनू कुमार,  रूप नारायण पटेल,  जहाँगीर आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ग्राम हरिपुर के निवासी  राजकुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

एसएसबी के बल कर्मिकों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page