कल्याणपुर विधानसभा की जनता के प्रति सांसद राधा मोहन सिंह ने जताया आभार
कल्याणपुर। विधानसभा चुनाव में मिली प्रंचड बहुत एनडीए कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद कर दिया है। अलबत्ता महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता, सुरमा हार की मंथन में लगे है। परिणाम के सामने है। जाहिर है कि उनकी भरोसा धरि की धरि रह गई।
जिले में ढाका को छोड़ महागठबंधन का खाता पूरी तरह से बंद हो गया। इसके लिए जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत पूर्व विधायक मनोज यादव दोषी ठहराए जाएं तो कोई अतिशयोक्ति नही मानी जाएगी, क्योंकि
पार्टी ने उन्हें दूसरी बार कल्याणपुर विधानसभा से मैदान में उतारा था। लेकिन आश्चर्य है कि अन्य प्रत्याशियों की बात छोड़ दें तो भी वे खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। चुनावमें उनके करारी हार हुई है। उल्लेखनीय है कि
मनोज यादव, ई. शशि भूषण सिंह, डॉ. शमीम अहम्मद 12 विधानसभा में तीन विधायक राजद के थे। लेकिन चंद मतों से विजई ढाका राजद उम्मीदवार फैसल रहमान ने राजद की इज्जत बचाई है। ऐसे में कहां जा सकता है
कि राजद के जिला अध्यक्ष रहते हुए मनोज यादव ने जिस तरह से पार्टी को मजबूत के बदले कमजोर करने का प्रयास किया, उसपर ध्यान राजद के सुप्रीम ने नहीं दिया। फलस्वरूप
लोक सभा सहित विधानसभा में राजद को भारी क्षति हुई है। इस बीच एनडीए की जीत पर गदगद

मोतिहारी सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा की दुसरे दल के विधायक जीतने के बाद वे पटना चले जाते है, लेकिन भाजपा के विधायक जीतने के वाद अपने कार्यक्षेत्र मे रह कर कार्यकताओं का सम्मान करत रहे है, जाहिर है कि हमारे लोग उसके बाद पटना जाते है। कार्यकर्ता के बदौलत हम कल्याणपुर विधानसभा में 5 मंडल़ो में जीत हासिल किए है। ऐसे में 2 वर्ष के अन्दर कल्याणपुर प्रखंड मे कोई बडी सौगात दिया जाएगा , जिसे क्षेत्र की जनता याद रखेगी। पेड में जब फल लग जाता है तो बह नीचे की ओर झुक जाता है। वैसे ही हमारे कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र सहित बिहार की जनता ने साबित कर दिया की गरीब का बेटा नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री एवं नीतीश कुमार की जोडी विकासशील बिहार को विकसित बिहार बना सकता है। वहीं
सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की यहां की जनता ने अपनी जिम्मेदारी मुझे दिया है, जिसको मैं मरते दम तक निभाने का प्रयास करूंगा। समाज में गतिरोध उत्पन्न करने वाले लोगो पर कानूनी कारवाई की जायेगी। सभी अधिकारी संभल जाए। गतिरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के जनता का मान सम्मान के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का काम सांसद राधामोहन सिंह के मार्गदर्शन में तेजी से होगा। मौके पर अखिलेश सिंह संजय सिंह ,नवल किशोर भगत ,बाबू साहब , शिवशंकर दुबे विवेक उपाध्याय ,संजय गुप्ता सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

