युवक ने दिखाई दबंगई, ट्रेक्टर से मार कर बाराती की कार किया क्षतिग्रस्त

युवक ने दिखाई दबंगई, ट्रेक्टर से मार कर बाराती की कार किया क्षतिग्रस्त
Facebook WhatsApp

-पुलिस ने ट्रैक्टर व कार जब्त कर जांच में जुटी

-मुखिया व सरपंच ने फिलहाल कराया मामला शांत

सुगौली। थाना क्षेत्र में रविवार की रात फुलवरिया में आयी एक बारात में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ट्रैक्टर चालक ने बारातियों के वाहन में जोरदार टक्कर मार कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। फलस्वरूप बारातियों ने जम कर हंगामा किया। जिससे  मौके पर तनाव की स्थिति हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार  फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी शिव कुमार साह की बेटी की बारात पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना के पिपरा गांव से आई थी। बारात जब फुलवरिया मठ परिसर में पहुंची, तभी स्थानीय निवासी मुनेंद्र कुमार ने कल्टीवेटर लगे ट्रैक्टर को घुमा-घुमाकर  बारातियों की कार में जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दूल्हा के पिता,भाई एवं अन्य परिजन बैठे थे,  जिनको  स्थानीय लोगों ने किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में एक युवक के घायल होने की बात सामने आयी है। कार में टक्कर के बाद बारातियों ने शोरगुल शुरू कर दिया और भीड़ इकट्ठा होकर हंगामा करने लगी। स्थिति बिगड़ते देख लड़की पक्ष के लोग पहुंचे और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। विवाद बढ़ता देख नाराज और डरे दूल्हा पक्ष के लोग बारात वापस ले जाने की तैयारी में थे, तभी पंचायत के मुखिया अवधेश कुशवाहा और सरपंच रूपेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बारातियों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और पंचायती से समाधान कराने का आश्वासन दिया। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

थानाध्यक्ष अनीश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page