राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता ने चलाया अभियान
मोतिहारी। आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधिक जागरूकता का आयोजन किया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वयंसेवक श्री गुप्ता ने कहा की यह जागरूकता कार्यक्रम आमजन कि भलाई के लिए चलाई जा रही है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ उठा सके।
कहा कि समय समय पर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होता है, जिसमें सभी सुलह योग्य आपराधिक मामलों, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन संबंधित वाद, माप तौल संबंधित वाद एवं अन्य सभी प्रकार के सुलहनीये वादों का निस्तारण, आपसी सहमती व सद्भाव से करा सकते है।
उन्होंने कहा की जो लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने पुराने व लम्बित वाद का निस्तारण आपसी सहमति से कराना चाहते हैं, वे समय पूर्व, सिविल कोर्ट परिसर स्थित लोक अदालत कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं न्यायालय के द्वारा लोगों की भलाई के लिये, समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता हैं।
इसके अलावा उन्होंने न्याय से वंचित लोगो के लिए चलाई जा रही, टेली लॉ योजना के बारे में बताया कि देश का कोई भी नागरिक, टेली लॉ योजना अंतर्गत घर बैठे वरिष्ठ वकीलों से टेलीफोनिक व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दहेज, पारिवारिक विवाद, तलाक, घरेलू हिंसा, महिला, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण, कार्यस्थल पर लैंगिग उत्पीड़न, यौन दुर्व्यवहार, छेड़छाड़, जमीन जायदाद व संपति का अधिकार, महिला पुरूष के समान मजदूरी, मातृत्व लाभ, लिंग जांच व भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम, बाल मजदूरी, बाल अधिकार, एफआईआर लिखवाने और जमानत मिलने की प्रकिया, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के प्रति अत्यचार और पुननिर्वास जैसे मामलों मे निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता ले सकते हैं।

