बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल का हुआ अभिनंदन
रक्सौल। रक्सौल विधानसभा से दुबारा भारी मतों से र्निवाचित बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा एवं बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल का रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. जायसवाल एवं विधायक श्री सिन्हा ने सभी कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार के साथ उनके बड़े भाई राजीव गुप्ता एवं संजय गुप्ता, शंभू चौरसिया, मो. निजामुद्दीन सहित पवन कुशवाहा, प्रवीण गुप्ता, डॉ. एस. के. मिश्रा, देवाशीष कुमार, मो. अली, मो. नबी सहित बीजेपी के नेता सह कार्यवाहक सभापति प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा, अजय पटेल, नितेश पटेल, इंद्रासन पटेल, लालबाबू सिंह व राजकिशोर ठाकुर सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

