अपराध के अंधकार के विरुद्ध भाजपा की जीत: राधा मोहन

अपराध के अंधकार के विरुद्ध भाजपा की जीत: राधा मोहन
Facebook WhatsApp


मोतिहारी विधानसभा की जीत पर भाजपा की ओर से भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

मोतिहारी। भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर के रिसोर्ट में मोतिहारी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार एवं संचालन उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि विपक्षी के धनबल और बाहुबल को मोतिहारी की जनता ने नकार दिया। मोतिहारी मुफस्सिल अंतर्गत सात पंचायतों में आठ हजार से अधिक, मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र नौ हजार से अधिक मतों से हमने जीत हासिल की। इस चुनाव में हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों का भारी समर्थन मिला है। जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठ कर मोतिहारी की शांति और सुरक्षा को सर्वोपरि जाना। यहां की जनता ने यह साबित कर दिया कि वह एक जिम्मेवार नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि अपराध का अंधकार मिटा, मोतिहारी में फिर कमल खिला।
जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि जनता ने कट्टा की जगह कलम का चुनाव किया, इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि मोतिहारी की जनता ने मछुआरा समाज को ठगने वालों के मुंह पर जोरदार थप्पड़ मारा है। जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि इस चुनाव में मोदी और नीतीश कुमार के विकास के मॉडल को जनता ने स्वीकार किया है और विकास को अवरुद्ध करने वाली शक्तियों को नकार दिया है। उक्त अवसर पर एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष रालोमो रमेश पासवान, जदयू के प्रदेश मंत्री दीपक पटेल, प्रदेश सहसंयोजक मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ राजकिशोर सहनी, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन एवं मीना मिश्रा, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, विधानसभा प्रभारी वकील सहनी, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिंह, संगीता चित्रांश, पुतुल पाठक, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page