मुखिया संघ अध्यक्ष ने हैट्रिक लगाने में सफल विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता को किया सम्मानित
-मंत्री बनाने की उठी मांग
पताही। प्रखंड में शनिवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया संघ अध्यक्ष एवं सरैया गोपाल पंचायत के मुखिया सुरेश सिंह ने चिरैया विधानसभा से लगातार तीसरी बार विजयी हुए विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता को अपने आवास पर सम्मानित किया। जीत के बाद पताही के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तीन बार जनता का अपार समर्थन हासिल करने वाले लालबाबू प्रसाद गुप्ता को बिहार सरकार में मंत्री पद दिया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय विकास कार्यों को और गति मिल सके। उन्होंने कहा कि हैट्रिक जीत यह साबित करती है कि विधायक ने अपने कार्यकाल में जनता का विश्वास जीता है। सम्मान समारोह में पताही पश्चिमी के मुखिया सुनील कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि श्यामसुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जिहुली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कमलेश सिंह, पताही पूर्वी के मुखिया कृष्ण मोहन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

