वोटिंग के बाद खुला भारत-नेपाल बार्डर,सीमावर्ती बाजारो में लौटी रौनक
पूर्वी चंपारण।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 72 घंटे पूर्व सील की गई भारत-नेपाल सीमा को सामान्य आवाजाही के लिए मंगलवार की देर शाम से खोल दिया गया।मतदान की समाप्ति के बाद बॉर्डर पर लगा बैरियर हटा दिया गया और आवाजाही शुरू हो गई। जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण और जिला प्रशासन पर्सा (नेपाल) के द्वारा अपने-अपने कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार भारत और नेपाल की सीमा को सील किया गया था।बॉर्डर सील होने के कारण नेपाल में फंसी भारतीय पर्यटकों की गाड़ी अब वापस आने लगी है।वहीं बुधवार की सुबह से बॉर्डर से सामान्य आवाजाही शुरू होने के बाद रक्सौल के बाजारो में रौनक दिखने लगी है।

