43 वें सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में जान्हवी ने मारी बाजी

43 वें सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में जान्हवी ने मारी बाजी
Facebook WhatsApp


-हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में मिली सफलता से हर्ष
रक्सौल।नगर परिषद अंतर्गत  के चावल बाजार निवासी एवं नगर परिषद में सहायक के पद पर कार्यरत  बैजू प्रसाद जायसवाल व सींकू जायसवाल की पुत्री जान्हवी जायसवाल ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित 43 वें सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का नेतृत्व किया है। उल्लेखनीय है कि  जान्हवी इससे पहले भी देश स्तर पर आयोजित दो प्रतियोगिता तथा एक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा चुकी है। बता दें कि आयोजन समिति के द्वारा जान्हवी को प्रमाण पत्र और शील्ड दिया गया है। फिलहाल जान्हवी  दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू महाविद्यालय से पीजी की पढ़ाई कर रही है।  उसकी इस सफलता से परिजन सहित शुभचिंतकों में हर्ष है। हर्ष व्यक्त करने वालों में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, नगर प्रबंधक अवीनाश कुमार राव, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, रवि रंजन, प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह, सहायक सागर कुमार गुप्ता, अजीत कुमार श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, कनीय अभियंता राज कुमार राय, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page