ईवीएम लेकर लौट रही पोलिंग पार्टी की गाड़ी पलटी,चार पुलिसकर्मी घायल
पूर्वी चंपारण। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में भैसड़ा गांव के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की रात मतदान के बाद ईवीएम लेकर लौट रही एक पिकअप वाहन के पलट जाने से तीन पुलिस जवानों सहित एक महिला जवान गंभीर रूप से घायल हो गईं।थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि उक्त वाहन दूसरे चरण के मतदान समाप्त होने के बाद बेला गांव के बूथ से ईवीएम मशीन लेकर मोतिहारी जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एनएच-28 के किनारे पलट गई। हादसे में दो एसएसबी के जवान, एक महिला पुलिसकर्मी और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सिपाही विकास कुमार, तनवीर आलम, मुकेश चाहर और राज कुमार के रूप में हुई है। उन्हें गश्ती दल की सहायता से रामगढ़वा पीएचसी लाया गया, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ईवीएम मशीन को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से मोतिहारी भेज दिया है।

