बंजरिया प्रखंड के अतीकुर रहमान राज्य स्तरीय यूथ वोटर एंबेसडर हुए नियुक्त
मोतिहारी। बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा पूर्वी चम्पारण के बंजरिया प्रखंड निवासी अतीकुर रहमान को राज्य स्तरीय यूथ वोटर अवेयरनेस एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अतीकुर रहमान को वर्ष 2023 में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य युवा नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
यह नामांकन मतदाता जागरूकता से जुड़े स्वीप कार्यक्रम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार से आधिकारिक नियुक्ति ईमेल प्राप्त होते ही अतीकुर रहमान ने अपनी मातृभाषा भोजपुरी में मतदान की अपील का एक वीडियो जारी किया, जिसे जिला प्रशासन, अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है।

