विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पर चली गोली
-विहिप एवं बजरंग दल ने किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
पूर्वी चंपारण। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल ने विहिप ढाका प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह पर गोली चलाकर जानलेवा हमला पर कडा आक्रोश जताया है। इस घटना की सूचना मिलते ही विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता विहिप टीम के साथ ढाका अस्पताल मे पहुंचकर सत्येन्द्र सिंह का कुशलक्षेम लिया। तत्पश्चात प्रशासन से समुचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया। विहिप कार्यकर्ता आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम सिकरहना को ज्ञापन दिया और इस घटना की न्यायिक जांच कर हमलावरो को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
एसडीओ से मिलने वालो में विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव, ढाका विधायक पवन जायसवाल, राजेश तिवारी, राजमंगल पटेल, बबलू गुप्ता, विहिप जिला मंत्री सूरज कुमार, गो रक्षा प्रमुख कनहैया कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे। विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि यदि अविलंब हमलावरो को गिरफ्तार नही किया गया तो विहिप बजरंग दल आचार संहिता के बाद ढाका मे प्रचंड आन्दोलन करेगा। कहा कि ढाका को अशांत करने का एक कुत्सित प्रयास है, ताकि आज का योगी जी का कार्यक्रम स्थगित हो जाए। और ढाका साम्प्रदायिक आग मे जलने लगे।

