चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्वी चंपारण। जिला में स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर नियुक्त किए गए सभी 12 विधान सभाओं के प्रेक्षक गण की उपस्थिति में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा मतदान के दिन मतदान केंद्रों के लिए प्रतिनियुक्त 485 माइक्रो आब्जर्वर को राजाबाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

मतदान के दिन माइक्रो आब्जर्वर मतदान केंद्र पर जिन गतिविधियों पर नजर रखना होता है उससे संबंधित उन्हें जानकारी दी गई। ज्ञातव्य है कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान से संबंधित अपना प्रतिवेदन प्रेक्षको को उपलब्ध कराते हैं।

