महागठबंधन की सरकार बनते ही रक्सौल को मिलेगा जिला का दर्जा: अजय उपाध्याय  

महागठबंधन की सरकार बनते ही रक्सौल को मिलेगा जिला का दर्जा: अजय उपाध्याय  
Facebook WhatsApp


रक्सौल। मुख्य पथ के कोईरिया टोला स्थित श्याम इंटरनेशनल सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने रक्सौल से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रक्सौल बिहार का सबसे महत्वपूर्ण सीमावर्ती शहर है, जहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन आज भी यह क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर रक्सौल को जिला का दर्जा दिया जाएगा। यह क्षेत्र व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, परंतु विकास के मामले में उपेक्षित है। श्री उपाध्याय ने कहा कि वे स्वयं जब शहर में घूमे, तो देखा कि रक्सौल की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं,  लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। जिस शहर से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, वह इस हाल में है, काफी  दुर्भाग्यपूर्ण कहा जायेगा।

उन्होंने कहा कि रास्ते में रंग-रोगन किया हुआ एक उप-स्वास्थ्य केंद्र देखा, परंतु वहां ताला बंद था और कोई भी स्वास्थ्यकर्मी कार्य पर नहीं थे। जाहिर है कि सरकार की योजनाएं केवल दिखावे तक सीमित हैं। उन्होने कहा कि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। वे लंबे समय से इस क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत हैं। कहा कि नीतीश कुमार एक बुजुर्ग और अनुभवी नेता हैं, जिनका बिहार की राजनीति में अहम स्थान रहा है। हम नीतीश कुमार का व्यक्तिगत रूप से सम्मान करते हैं। लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। ईश्वर उन्हे शीघ्र स्वस्थ करें। कहा कि इस चुनाव में भाजपा वाले  नीतीश कुमार का केवल उपयोग कर रहे हैं, उनका सम्मान नहीं कर रहे। फलस्वरूप आज भाजपा अपने राजनीतिक हित में इस्तेमाल कर रही है।

इस अवसर पर अनवर आलम, विपिन बिहारी शुक्ला, राजकुमार सिंह, मनोरंजन तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस और महागठबंधन के समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने किया और अंत में रक्सौल के विकास एवं प्रशासनिक सुधार को लेकर कांग्रेस की प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से जनता के सामने रखा गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page