जनकल्याणकारी योजना एनडीए सरकार की पहली जिम्मेदारी: भाजपा
– नेताओ की राय के बाद चुनावी रणनीति तय
कोटवा। प्रखंड क्षेत्र के कदम चौक के पास स्थित एक निजी आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधामोहन सिंह, छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडेय तथा उत्तर प्रदेश के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई मूल मंत्र दिए। पिछले कई दिनों से बीमार रहे सांसद पहुंचने के साथ ही कोटवा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दे पर विचार विमर्श किया।.
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली जिम्मेदारी है। बैठक में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, शशिरंजन सहनी, राजेश्वर यादव, बसंत मिश्र, अखिलेश सिंह, जटाशंकर सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह , राजन पाण्डेय सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

