भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर वोटरो से मारपीट का आरोप

भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर वोटरो से  मारपीट का आरोप
Facebook WhatsApp

 – वोटरों से हाथापाई का वीडियो वायरल, प्रत्याशी लाल बाबू गुप्ता ने सभी आरोपों को किया खारिज
मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र से एक विवाद सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता के समर्थकों पर वोटरों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब लाल बाबू गुप्ता अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उनके एक समर्थक की स्थानीय लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को वोटरों के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है, जिसे भाजपा प्रत्याशी का समर्थक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना से नाराज भीड़ ने प्रत्याशी लाल बाबू गुप्ता और उनके समर्थकों को इलाके से खदेड़ दिया। इस घटना के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा प्रत्याशी पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। वहीं, श्री गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे अपने और अपनी पार्टी के खिलाफ एक सोंची-समझी साजिश बताया है। गुप्ता ने कहा कि चिरैया की जनता समझदार है और ऐसे झूठे प्रचार के बहकावे में नहीं आएगी। स्थानीय प्रशासन ने   मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page