गांजा और नगदी समेत महिला गिरफ्तार

गांजा और नगदी समेत महिला गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के पन्नापुर रंजीता वार्ड नंबर 15 में हरसिद्धि थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि छापेमारी के दौरान सुखराम सिंह की पत्नी प्रभावती देवी को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पैकेट में रखा हुआ 1 किलो 350 ग्राम गांजा, एक लाख 48 हजार नगद रूपया तथा पांच मोबाइल फोन बरामद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन का प्रयोग ग्राहकों और सप्लायर से बात करने के लिए किया जाता था। पुलिस मोबाइल रिकार्ड के आधार पर इस रैकेट से जुड़े लोगो की तलाश में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page