नेपाल के चितवन में बस दुर्घटना,पूर्वी चंपारण जिले के पांच समेत 33 घायल

नेपाल के चितवन में बस दुर्घटना,पूर्वी चंपारण जिले के पांच समेत 33 घायल
Facebook WhatsApp

वीरगंज।जनकपुर से नेपाल काठमांडू जा रही दो यात्री बसों के एक ईट लदी ट्रक से टकराने से बस सवार 33 यात्री घायल हो गये।इस भीषण हादसे में घायल होने वालो में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पाँच नागरिक भी शामिल है। जिनमे मोतिहारी के सुनील प्रसाद (32), सुभद्रा कुमारी चौधरी (25), प्रिया जैशवाल (7) व कृति जायसवाल (4) मोहम्मद साहब (22) शामिल है। बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे चितवन के भरतपुर महानगर-9, टिकौली जंगल इलाके में हुआ। सभी घायलो का इलाज नेशनल सिटी हॉस्पिटल,भरतपुर व भरतपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page