चुनाव से 3 दिन पहले भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा होगी पूर्णतः सील

चुनाव से 3 दिन पहले भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा होगी पूर्णतः सील
Facebook WhatsApp

पुलिस प्रेक्षक एवं एसएसबी के एडीजीपी के साथ सीमा क्षेत्र में डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक
पूर्वी चंपारण।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस प्रेक्षक तथा एसएसबी के एडीजीपी के साथ सीमा क्षेत्र में समीक्षा बैठक की।
बैठक में चुनाव से 3 दिन पहले भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पूर्णतः सील किये जाने के निर्देश दिए गए।सीमा के सभी रास्तों एवं 64 चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी के लिए आवश्यक बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सीमा के माध्यम से अवैध आवागमन, शराब, नकदी एवं आपत्तिजनक सामग्री के संभावित प्रवाह पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनायी जा रही है।
साथ ही, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी महत्वपूर्ण मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं । आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page