विधान सभा चुनाव में मतदान को लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस जवानो ने किया जागरूकता दौड़

विधान सभा चुनाव में  मतदान को लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस जवानो ने किया जागरूकता दौड़
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधान सभा चुनाव 2025 में वोटर को जागरूक करने के ख्याल से शहर में पुलिस ने दौड़ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी व जवान दौड़े और लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के मुताबिक यातायात डीएसपी के साथ नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन और कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने नगर थाना से लेकर स्टेशन , बलुआ आदि क्षेत्रों में दौड़ लगाये।वही छतौनी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने छतौनी थाना से लेकर बंगाली कॉलोनी , स्पोर्ट्स क्लब , मठिया , आर्यसमाज चौक , मधुबन छावनी चौक आदि क्षेत्र में दौड़ लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किए। पुलिस का उद्देश्य है कि लोग निर्भय होकर अपना मतदान करें। दौड़ लगाने में एडिशनल एसएचओ रजनीश कुमार , राहुल देव बर्मन , सब इंस्पेक्टर मुस्कान कुमार , आभा कुमारी , नेहा कुमारी , अंकुर कुमार , अजीत कुमार शामिल रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page