दहेज़ मे दो लाख रुपया नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को पीट-पीट कर किया हत्या

दहेज़ मे दो लाख रुपया नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को पीट-पीट कर किया हत्या
Facebook WhatsApp


23 अक्टूबर को ससुराल वाले मारपीटकर जख्मी हालत मे फेंक दिया था महिला को
इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
तुरकौलिया। दहेज़ के लिए ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर जख्मी की गयी गर्भवती महिला का इलाज के दौरान शुक्रवार को सदर अस्पताल मे मौत हो गयी। मृतक गर्भवती महिला तुरकौलिया के पिपरिया गाँव के काशी साह की पुत्री सरोज देवी है। बताया जाता है कि सरोज की शादी करीब चार वर्ष पूर्व पश्चिम चम्पारण जिले के पिपरपाती के रंजीत साह से हुई थी। इस दौरान सरोज ने दो बच्चों को जन्म दिया है। ससुराल वाले दहेज़ मे दो लाख रूपये की मांग कर रहे थे। जिसके लिए उसे प्रड़ताड़ित किया जाता था। वह फिर गर्भवती थी। 23 अक्टूबर को ससुराल वाले सरोज को मारपीट कर गंभीर हालात मे घर से बाहर रख दिया। फोन से मायके खबर दिया की वह बीमार है। सरोज के पिता वहां जाकर जख्मी पुत्री को इलाज के लिए बेतिया लाये। वहां से गोरखपुर ले गए। गुरुवार को गोरखपुर से घर लाये थे। मुखिया विनय कुमार ने बताया की आज उनसे मशवरा जब काशी साह ने लिया तो इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने को कहा। जहाँ ले जाने पर सरोज की मौत हो गयी। नगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने मे जुटी है। काशी साह ने बताया कि ससुराल वाले उसकी पुत्री को दहेज के लिए हत्या कर दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page