डीडीसी ने मतगणना केंद्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

डीडीसी ने मतगणना केंद्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में  उप विकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार ने मतगणना  कार्य के लिए चिन्हित किए गए एमएस कॉलेज का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि एमएस कॉलेज मतगणना केंद्र पर मोतिहारी, गोविंदगंज, हरसिद्धि, केसरिया, कल्याणपुर एवं पिपरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।  निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी एवं भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता उपस्थित थे। सभी अधिकारी काउंटिंग हाल की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। वहीं मतदान के पश्चात मतगणना केंद्र पर आने वाले ईवीएम के कलेक्शन सेंटर एवं गाड़ियों के पार्किंग स्थल सहित  का निरीक्षण कर कई   जरूरी निर्देश दिये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page