विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
Facebook WhatsApp


-विभिन्न विभागो के नोडल अधिकारियों को समय पूर्व तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश
 
मोतिहारी। बिहार विधानसभा निर्वाचन  को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में नोडल पदाधिकारी सहित  वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय पुलिस बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी  शुभम कुमार उद्योग महाप्रबंधक ने बताया कि केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स एवं दूसरे जिला से आने वाले  पुलिस बल के आवासन, उनके लिए वाहन आदि की व्यवस्था कर ली गई है। आवासन स्थल पर सभी सुविधाएं अद्यतन करा दिया गया है। प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी रामजन्म पासवान जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने  बताया कि द्वितीय चरण के शेड्यूल के अनुसार मतदान कर्मियों की विधिवत ट्रेनिंग दी जा रही है। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी कर्मी ट्रेनिंग में भाग नहीं ले रहे हैं, उनसे जबाब-तलब करते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होने मतदाता सूची विखंडन के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद इसे कार्य को समय पूर्व पूर्ण    कर लेने  निर्देश दिया। वहीं वाहन की घर-पकड़ का निर्देश वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया।  सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी, लिहाजा   जिलाधिकारी ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी  को निर्देश दिया  कि इसकी समुचित तैयारी कर लें।
बताया गया कि सभी सामग्री जिला को प्राप्त हो गई है, जिसे मतदान केंद्र वार टैगिंग किया जा रहा है। सिंगल विंडो के माध्यम से  अब तक जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन कर दिया गया है। वहीं संबंधित अधिकारी ने जानकारी दिया कि विधि व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय बिहार पटना को भेजा जा रहा है। डीएम ने  उप विकास आयुक्त को   निर्देश दिया गया कि मतगणना केंद्र एमएस कॉलेज एवं डायट छतौनी का भ्रमण कर लें एवं वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति से पूरी तरह से अवगत हो जाये। बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, एडीएम लोक शिकायत, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित सभी को कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page