दो दिन की बारिश से तुरकौलिया में जलजमाव, बढी परेशानी
तुरकौलिया।दो दिनों से हो रही बारिश से प्रखंड के कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलजमाव की स्थिति मोतिहारी- अरेराज मुख्य सड़क के स्कूल चौक, बोरिंग चौक, तुरकौलिया चौक, बीएसएनएल टावर के समीप, रघुनाथपुर और शंकर सरैया चौक आदि जगहों पर पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों से होकर करीब दो से तीन हजार बच्चें पैदल या साइकिल से पढ़ने जाते है। उनकी समस्या और बढ़ गई।
बारिश और हवा चलने से ठंड भी लग रहा है। इन सड़कों से जाने पर बच्चों के जूते, कपड़े भींग जा रहे हैं। बीमार पड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। वही क्षेत्र में करीब 15 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा चली नही कि बिजली काट ली गई है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। दिन में भी वही हाल है। बिजली नही चालू हुआ तो खाना बनाने में भी बहुत परेशनी होगी।
बताया जाता है कि 33 हजार तार में कही गड़बड़ी हुई है। उसको ठीक कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी। शुक्रवार को करीब साढ़े पांच बजे तक बिजली नही आई थी। नायका टोला के युवक राजन कुमार, बोरिंग चौक के व्यवसाई विकास गुप्ता ने बताया कि बिजली कि स्थिति खराब रह रही है। थोड़ी सी हवा चली कि बिजली गुल हो जाती है।

