वृद्धजन परिवार समाज के धरोहरःराधामोहन सिंह

वृद्धजन परिवार समाज के धरोहरःराधामोहन सिंह
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी। कलेक्ट्रेट स्थित राधाकृष्णन भवन में सेवा संकल्प अभियान–सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत आयोजित वृद्धजनों के लिए सामाजिक गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमारे वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, परिश्रम और संघर्ष से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज हम जिस समाज और व्यवस्था को देख रहे हैं, उसके पीछे हमारे बुजुर्गों की वर्षों की मेहनत और तपस्या है। इसलिए वृद्धजनों की सेवा केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है।

श्री सिंह ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करें। उनके अनुभवों का सम्मान हो, उनकी आवश्यकताओं को समझा जाए और उन्हें समाज की मुख्यधारा से निरंतर जोड़े रखा जाए। कार्यक्रम में मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page