राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ पूजा की दी बधाई

राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ पूजा की दी बधाई
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक बताते हुए लोगों के सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि चार दिनों तक मनाया जाने वाला छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।

यह पर्व भक्ति, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

राष्ट्रपति ने कामना की कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में आनंद और शांति लाए तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने लोगों से नदियों और अन्य जलस्रोतों की रक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page