सांसद लवली आनंद ने जितेंद्र साह को बनाया घोड़ासहन का सांसद प्रतिनिधि

सांसद लवली आनंद ने जितेंद्र साह को बनाया घोड़ासहन का सांसद प्रतिनिधि
Facebook WhatsApp

-सांसद की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय बैठकों में लेंगे हिस्सा

घोड़ासहन। प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद लवली आनंद ने स्थानीय तुरहापट्टी मुहल्ला निवासी जितेंद्र साह उर्फ जीतू को घोड़ासहन प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आधिकारिक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।

पत्र के अनुसार सांसद की अनुपस्थिति में श्री साह संसदीय क्षेत्र से संबंधित सभी बैठकों में भाग लेंगे तथा आवश्यक कार्यों में सांसद के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। सांसद ने जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।

इस नियुक्ति से क्षेत्रीय स्तर पर जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। बधाई देने वाले में ढाका जदयू के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शाहू, सुभाष सिंह,धर्मेंद्र शाह,रमेश शाह,शीतल शाह,नेहाल अख्तर,राकेश सिंह,संजय सिंह आदि शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page