दुल्हन की तरह सजा घोड़ासहन-जगीरहा बिजबनी छठ घाट, सुरक्षा से सुविधा तक चाक-चौबंद इंतजाम

दुल्हन की तरह सजा घोड़ासहन-जगीरहा बिजबनी छठ घाट, सुरक्षा से सुविधा तक चाक-चौबंद इंतजाम
Facebook WhatsApp

चिकित्सा सहायता केंद्र की व्यवस्था, भव्य पंडाल और आकर्षक रोशनी से जगमगाया अरुणा नदी का तट

बनकटवा। दो प्रखंडों को जोड़ने वाले घोड़ासहन-जगीरहा बिजबनी स्थित अरुणा नदी के तट पर छठ घाट को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया है।

रंग-बिरंगी सजावट, भव्य मुख्य द्वार, आकर्षक रोशनी और विशाल पंडाल से पूरा घाट परिसर जगमगा उठा है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वहीं, चिकित्सा सहायता केंद्र की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे घोड़ासहन इंस्पेक्टर धनंजय कुमार,थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार एवं जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

थानाध्यक्षों ने बताया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाट तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और एसएसबी के जवान की तैनाती रहेगी। पुलिस जवान लगातार निगरानी करेंगे, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। घाट पर की गई आकर्षक सजावट और व्यापक व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page