पूर्वी चंपारण के तीन प्रतिभाशाली फेंसर्स का बिहार टीम में चयन, चैंपियनशिप में जीते कुल पांच पदक

पूर्वी चंपारण के तीन प्रतिभाशाली फेंसर्स का बिहार टीम में चयन, चैंपियनशिप में जीते कुल पांच पदक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पटना के खेल भवन में 11 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित 19वीं सब-जूनियर, 28 वीं जूनियर एवं 29 वीं सीनियर राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप 2026-27 में पूर्वी चंपारण जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले के तीन प्रतिभाशाली फेंसर्स का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिनमें तीन रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों में  सनी प्रकाश ने सीनियर एपी, आयु वर्ग में रजत पदक, पुष्पांजलि कुमारी सीनियर फॉइल इवेंट में रजत पदक  एवं जूनियर फॉइल  इवेंट में कांस्य पदक, अभिषेक कुमार ने सब-जूनियर एपी आयु वर्ग में रजत पदक  एवं जूनियर एपी इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है।

तीनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। बिहार टीम में तीनों खिलाड़ियों का चयन होना पूर्वी चंपारण जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। अब ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस शानदार उपलब्धि पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह, सचिव शुभम सिंह, डायरेक्टर राजू सिंह, मुख्य संरक्षक संजीत कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता, संरक्षक अंशु शेखर एवं अर्पित श्रीवास्तव तथा संघ के सदस्य दीपक कश्यप, परवेज आलम एवं पवन कुमार ने तीनों चयनित खिलाड़ियों को  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के तीन खिलाड़ियों का बिहार टीम में चयन होना पूर्वी चंपारण के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page