छठ महापर्व को लेकर  पुलिस प्रशासन अलर्ट, शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद

छठ महापर्व को लेकर  पुलिस प्रशासन अलर्ट, शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद
Facebook WhatsApp

सुगौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सुगौली में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठ महापर्व के खरना पूजा के अवसर पर शनिवार को शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों एवं सड़कों पर श्रद्धालुओं और खरीदारों की काफी भीड़ देखने को मिली।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। थानाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार पूरे थाना क्षेत्र में गश्त कर रही है। वहीं, छठ घाटों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके साथ ही असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की जा रही है। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुगौली पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page