बैलेट पेपर से दो मतदान केन्द्र पर हुआ मतदान, 33 लोगों ने निभाई भागीदारी
मोतिहारी। मतदान पदाधिकारी एवं कर्मी गण का आज से द्वितीय स्तरीय प्रशिक्षण सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट, में प्रारंभ हुआ। मतदान दल के पदाधिकारी एवं कर्मीगण का वैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग भी कराया गया। वोटिंग करने वाले मतदान कर्मियों ने वहां पर अपना सेल्फी भी लिया। इसके लिए वहां पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे।

वहीं राजाबाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर पर मतदान किया गया। पहले दिन कुल 33 कर्मियों के द्वारा मतदान किया गया। दोनो ही मतदान केन्द्रो का डीएम-एसपी ने जायजा लिया।

