डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप किया मतदाता सूची विखंडीकरण का निरीक्षण
मोतिहारी। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन शाखा द्वारा तैयार कराए गए मतदाता सूची के विखंडीकरण का कार्य गुरूवार से प्रारंभ हो गया। उक्त कार्य राजाबाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में कराया जा रहा है।
नतीजतन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से विखंडीकरण के कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को जवाबदेही के साथ कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची विखंडन के बाद मतदाता सूची की यही प्रति मतदान केंद्रों पर जाएगी, जिसके आधार पर मतदान संपन्न कराया जाएगा।

