अंनत त्रयोदशी के अवसर पर दो लाख डाक बम ने किया बाबा सोमेश्वर नाथ को जलाभिषेक

अंनत त्रयोदशी के अवसर पर दो लाख डाक बम ने किया बाबा सोमेश्वर नाथ को जलाभिषेक
Facebook WhatsApp

-बोल बम के जयकाये से गुंजायमान रहा शिवनगरी

-अर्ध रात्रि में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रथम पूजा के बाद 1 बजे रात्रि में खुला कपाट

-चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल रहे तैनात

बारिश के मौसम पर आस्था पड़ा भारी, दिनभर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की लगी रही लंबी कतार

अरेराज।अंनत मेला के तीसरे दिन भादपद्र त्रयोदशी के अवसर पर दो लाख से अधिक डाक बम व कांवरियों ने  पंचमुखी सोमेश्वनाथ महादेव को जलाभिषेक कर धन्य-धन्य हुए। बुधबार की देर शाम से ही  कांवरियां, चौक से जलाभिषेक के लिए हाथ मे गंगाजल लेकर कतारबद्ध होने लगे।देखते ही देखते 12 बजे रात्रि में मंदिर के बाहर से पूरा क्षेत्र कांवरियों से पट गया। तत्पश्चात  डाक बम का जत्था भी पहुंचने लगा।

डाक बम व कांवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रथम पूजा के बाद रात्रि 1 बजे महादेव के जलाभिषेक के लिए पट को खोल दिया गया। पट खुलते ही बोल बम, हर- हर महादेव के जयकारे के साथ कांवरियां जलाभिषेक कर मंगलकामना करने में जुट गए। अलबत्ता मौसम की बेरुखी  पर आस्था भारी पड़ा।दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने के बाद भी कांवरियां भीगते रहे और महादेव को जलाभिषेक करते रहे।

वही बारिश के बाद भी सभी प्रतिनियुक्त स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाबल कांवरियों की सेवा में जुटे रहे। मंदिर  नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी मॉनिटर से पदाधिकारी दिनभर मेला की निगाहबानी कर पदाधिकारियों को निर्देश देने में जुटे रहे।  अर्ध रात्रि से ही शहर के  व्यवसाई, 

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी जलाभिषेक के आने वाले डाक बम व कांवरियों की सेवा में जुटे रहे। दूसरी तरफ इस अवसर पर  व्यवसाई  संघ सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर में अनवरत भंडारा का आयोजन कर कांवरियों को नाश्ता, भोजन व फल का व्यवस्था किया गया था। जहां श्रद्धालुओं को भोजन नाश्ता कराया जा रहा था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page