एनजीओ से मध्याह्न भोजन आपूर्ति बंद करने की मांग

एनजीओ से मध्याह्न भोजन आपूर्ति बंद करने की मांग
Facebook WhatsApp

-रसोइयों का शिष्ट मंडल बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

सुगौली। विद्यालय रसोईया कल्याण संघ,पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में गुरुवार को सुगौली प्रखंड के रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।

जिसमे संघ ने आरोप लगाया है कि एनजीओ द्वारा विद्यालयों में आपूर्ति किया जाने वाला मध्याह्न भोजन बासी,गंदा और गुणवत्ताहीन होता है। इससे छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।नतीजतन वे अक्सर बीमार हो रहे हैं। 

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि एनजीओ के माध्यम से भोजन वितरण व्यवस्था के कारण हजारों रसोइयों के परिवारों के सामने भूखमरी का संकट पैदा हो गया है और उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।इसको लेकर रसोइया संघ ने  एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन की आपूर्ति तत्काल बंद की जाए और पूर्व की भांति रसोइयों के माध्यम से ही विद्यालयों में ताजा व पौष्टिक भोजन बनवाये जाने,​रसोइयों की सेवा स्थायी करने की मांग की। जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण सुनिश्चित हो सके।

​रसोइयों के स्वास्थ्य और रोजगार हीत को ध्यान में रखते हुए उनके मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की है।​ ज्ञापन सौंपने वालों में संघ की ओर से रेणु देवी,रीना देवी,सुनीता देवी,कविता देवी,जरीना खातून, देवन्ती देवी, लीला देवी, राजकुमार, धनराज पटेल, शबरून नेशा एवं लालबाबू राम सहित कई अन्य रसोईया शामिल थे।

रसोइयों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व और संबोधन भाग्य नारायण चौधरी,भोला साह,राघव प्रसाद ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page